बिहार भूलेख पोर्टल 2023 | Bihar Bhulekh Apna Khata Portal, Online Khatoni

Bihar Bhulekh Apna Khata Portal 2023: बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्य के निवासियों / भू स्वामियों के लिए बिहार भूलेख खाता पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक घर बैठे अपनी भूमि से संबंधित जानकारी जैसे बिहार भूलेख खतौनी, बिहार अपना खाता, जमाबंदी, खसरा संख्या, जमीन का नक्शा आदि ऑनलाइन देख सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा जमीन से जुडी सभी प्रकार की जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार भूलेख पोर्टल को बनवाया गया है।

जैसा कि आपको पता है कोरोना महामारी के बाद सभी कार्यों को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। यानी सभी सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। ताकि कोई भी व्यक्ति घर बैठे आसानी से अपना काम कर सकें और उनके समय एवं पैसे की भी बचत हो। पहले बिहार मे लोगों को अपनी जमीन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता था। इसलिए सरकार द्वारा जमीन का संपूर्ण ब्यौरा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध करा दिया गया है।

Bihar Bhulekh Apna Khata Portal

यदि आप बिहार राज्य के स्थाई निवासी हैं और आपको अपने भूमि से संबंधित जानकारी जैसे बिहार भूलेख खाता खेसरा, बिहार भूलेख जमाबंदी, खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा आदि की जरूरत पड़ती है, तो आप Bihar Bhulekh Khata Portal के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। 

आगे हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बिहार भूलेख पोर्टल पर खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन देख सकते है। यहां हम आपको बिहार भूलेख पोर्टल क्या है, इस पोर्टल के लाभ, बिहार भूलेख भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें एवं Bihar Apna Khata से संबंधित अन्य सभी जानकारी उपलब्ध कराने वाले हैं। इसलिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Table of Contents

बिहार भूलेख पोर्टल 2023 (Bihar Apna Khata)

नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा बिहार अपना खाता (बिहार भूलेख पोर्टल) को विकसित किया है। भारत के लगभग सभी राज्यों की सरकार द्वारा अपने राज्य के लोगों की सुविधा के लिए भूलेख पोर्टल का निर्माण किया गया है। जहां लोगों को लैंड रिकॉर्ड, भू नक्शा, खसरा खतौनी आदि की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इसी प्रकार बिहार भूलेख पोर्टल पर आप बिहार अपना खाता, बिहार भूलेख, बिहार जमाबंदी, बिहार भू नक्शा, लैंड रिकॉर्ड आदि की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार में रहने वाले भूमि के मालिकों को अब अपनी भूमि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। राज्य के नागरिक अपने जमीन का पूरा विवरण घर बैठे अपने मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आगे इस लेख में आपको बिहार अपना खाता, बिहार भूलेख जमाबंदी, बिहार भूलेख खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें आदि की जानकारी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कृपया आप यह लेख ध्यानपूर्वक पढे।

Bihar Bhulekh Apna Khata Portal 2023 Overview

पोर्टल का नामबिहार भूलेख पोर्टल / बिहार अपना खाता
किसने लांच कियाबिहार सरकार 
विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
लाभार्थीराज्य के निवासी 
उद्देश्यभूमि संबंधी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना। 
राज्यबिहार
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttp://biharbhumi.bihar.gov.in/ 

बिहार भू नक्शा

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल

उत्तर प्रदेश भू नक्शा

बिहार अपना खाता पोर्टल (बिहार भूलेख) के लाभ

  • बिहार सरकार द्वारा अपना खाता पोर्टल को राज्य के निवासियों की सुविधा के लिए बनाया गया है।
  • इस पोर्टल के द्वारा बिहार में भूमि से संबंधित कोई भी जानकारी जैसे बिहार अपना खाता, लैंड रिकॉर्ड, बिहार भूलेख, जमाबंदी, भू नक्शा आदि ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • Bihar Bhulekh Portal के माध्यम से राज्य के भू स्वामी अपने जमीन से संबंधित विवरण कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
  • ऑनलाइन पोर्टल के बन जाने से अब राज्य के लोगों को सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • कोई भी व्यक्ति अब अपने खेत व जमीन से जुड़ी जानकारी घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन निकाल सकता है।
  • इससे अब सरकारी कार्यालयों में होने वाले काम का दबाव कम होगा। साथ ही भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा।
  • सरकारी दफ्तरों में जाने से होने वाले खर्च एवं समय की बचत होगी।
  • बिहार राज्य में जिन लोगों के पास अपनी जमीन है केवल वही इस बिहार भूलेख पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से जमीन का मालिक अपना खसरा नंबर डालकर अपने जमीन का नक्शा आसानी से ऑनलाइन देख सकता है।

Bihar Apna Khata (Land Record, जमाबंदी, खसरा संख्या) कैसे देखें

यदि आप बिहार भूलेख पोर्टल / Bihar Land Record Portal पर अपना खाता ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। 
  • इन सभी विकल्पों में से आपको अपना खाता देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
bihar bhulekh
  • क्लिक करने के बाद एक नए पेज पर आपके सामने बिहार का नक्शा खुल कर आ जाएगा।
bihar bhulekh
  • इस नक्शे में आपको अपने जिले के नक्शे को ढूंढ कर उस पर क्लिक कर लेना है।
bihar bhulekh
  • अपने जिले का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर जिले का नक्शा खुल जाएगा। 
  • इस नक्शे में आपको अपने अंचल, तहसील को ढूंढ कर उस पर क्लिक कर लेना है।
  • अब अगले पेज पर आपको अंचल से संबंधित मौजा दिखाई देगा। यहां आप बायीं ओर दिए गए विकल्प में अपने मौजा का चयन करें।
bihar bhulekh
  • इसके बाद आप अपना खाता देखने के लिए विभिन्न विकल्पों में से किसी एक को चुनें –
    • मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें।
    • मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखे।
    • खाता संख्या से देखें।
    • खेसरा संख्या से देखें।
    • खाता धारी के नाम से देखें।
  • इसके बाद आप नीचे दिए गए खाता देखें के बटन पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने नीचे की तरफ एक सूची खुलकर आ जाएगी। 
  • इस सूची में आपका नाम, खाता संख्या, खेसरा संख्या दिखाई देगा। यहां आपको अधिकार अभिलेख के कॉलम में देखें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने खाते से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी। आप चाहे तो इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

हिमाचल भूलेख

उत्तराखंड भूलेख

बिहार भूलेख पोर्टल पर जमाबंदी पंजी देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के ऑफिशियल वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर चले जाएं।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको जमाबंदी पंजी देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पंजी-II प्रतिवेदन पर आ जाएंगे। 
  • इस पेज पर सर्वप्रथम आपको जिला और अंचल को सेलेक्ट करके Proceed के बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको हल्का व मौजा का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको कुछ अन्य विकल्प दिखाई देंगे जैसे – 
  • भाग वर्तमान 
  • रैयत का नाम से खोजे 
  • खाता नंबर से खोजें 
  • समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें
  • इन सभी विकल्पों में से आपको कोई भी एक विकल्प का चयन करके उससे संबंधित जानकारी दर्ज करना है।
  • अब आप सुरक्षा कोड भरकर नीचे दिए गए Search के बटन पर क्लिक करें।
  • सर्च पर क्लिक करते ही आपके सामने पंजी-2 सूची खुल जाएगी।
  • इस सूची में आपको नाम के आगे “देखें” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपके आपके सामने जमाबंदी पंजी की डिटेल्स ओपन हो जाएगी। आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

Bihar Bhulekh खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें

बिहार राज्य का कोई भी नागरिक बिहार भूलेख पोर्टल पर खसरा खतौनी ऑनलाइन आसानी से देख सकता हैं। खसरा खतौनी देखने का प्रोसेस और ऊपर बताई गई जमाबंदी पंजी की प्रक्रिया लगभग एक है। आप निचे दिए गए दिशानिर्देशों का अनुसरण करें –

  • सबसे पहले आप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको जमाबंदी पंजी देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको बिहार राज्य का नक्शा दिखाई देगा। इस नक्शे में आप अपने जिले का चयन करें।
  • इसके बाद आप अपनी तहसील का चयन करने के बाद हल्का नंबर और मौजा आदि की जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद आप खोजें के विकल्प पर क्लिक कर ले। क्लिक करने के बाद आपके सामने का नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको खसरा खतौनी का नकल प्राप्त हो जाएगा।

बिहार अपना खाता भूलेख भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें

Bhu Naksha Bihar: यदि आप बिहार में अपने भूमि का नक्शा (भू नक्शा) ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप काफी आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए आपको बस नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको बिहार भू नक्शा के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। जैसे डिस्ट्रिक्ट, सब डिवीजन, सर्कल, मौजा, टाइप, शीट आदि।
  • अब आप एक-एक करके सभी डिटेल्स फील कर ले।
  • जब आप सभी विकल्पों का चयन कर लेंगे तब आपके सामने नक्शा दिखाई देने लगेगा।
  • इस नक्शे में आप अपने प्लॉट संख्या को चुनें। इसके बाद मैप रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर जमीन के नक्शे से संबंधित जानकारी खुल जाएगी।

बिहार भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल खारिज के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

आगे हम आपको बिहार भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल खारिज के लिए आवेदन करने हेतु रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं। आप इन सभी Steps को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको बिहार भूलेख पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक लॉगइन पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन form खुल कर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में Personal Details व Address Details में पूछे गए सभी जानकारियों को दर्ज कर लेना है।
  • सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने के बाद कैप्चा कोड भरें और Register Now के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप बिहार भूलेख पोर्टल पर दाखिल खारिज आवेदन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लेंगे।

बिहार भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया हमने आपको ऊपर बता दी है। अब हम आपको दाखिल खारिज आवेदन (Online Mutation Bihar) की प्रक्रिया बताएंगे। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आपको आवेदन करना होगा –

  • इसके लिए सबसे पहले आपको बिहार भूलेख के अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन करें के विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • आईडी पासवर्ड दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड को भरकर Sign in के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने दाखिल खारिज का आवेदन फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर लेना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। अब आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा।
  • इस प्रकार आपके दाखिल खारिज आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति / स्टेटस कैसे देखें

बिहार के जिन लोगों ने भी दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है वह अब दाखिल खारिज आवेदन स्टेटस ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को follow करना होगा –

  • सबसे पहले आप बिहार अपना खाता के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर आने के बाद दाखिल खारिज स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात आप अपना जिला, अंचल एवं वित्तीय वर्ष का चयन करें और Proceed के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अपना केस नंबर एवं डीड नंबर का चयन करें। 
  • इसके बाद सुरक्षा कोड को भरकर सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आपके सामने Dakhil Kharij Status (म्यूटेशन आवेदन की स्थिति) खुलकर आ जाएगा।

FAQ: बिहार भूलेख पोर्टल से संबंधित प्रश्न

प्रश्न 1. बिहार में भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. बिहार राज्य के निवासी बिहार भूलेख खाता पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर अपने भूमि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 2. क्या मैं बिहार भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन देख सकता हूं?

उत्तर: जी हां ! आप बिहार अपना खाता पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके बिहार भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए इस आर्टिकल में पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। कृपया आप इस आर्टिकल को पढ़ें।

प्रश्न 3. बिहार अपना खाता हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. यदि आपको बिहार राज्य में जमीन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है या आपको कोई भी समस्या आती है तो आप Bihar Bhumi Helpline Number 1800-345-6215 पर संपर्क करके अपने समस्या का समाधान पा सकते हैं।

Leave a Comment