Bhulekh Uttarakhand 2023 | देवभूमि उत्तराखंड भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें

Bhulekh Uttarakhand Portal 2023 (भूलेख उत्तराखंड खसरा खतौनी कैसे देखें ऑनलाइन): उत्तराखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्य के नागरिकों को उत्तराखंड भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन निकालने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल का निर्माण किया गया है। यह सुविधा भूलेख उत्तराखंड पोर्टल bhulekh.uk.gov.in के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पोर्टल के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं का लाभ आप घर बैठे उठा सकते हैं। अब आपको अपनी जमीन संबंधी विवरण निकालने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय या तहसील जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत देश के सभी राज्यों की सरकार द्वारा भूमि की जानकारी (Land Records) को डिजिटल कर दिया गया है। यदि आप उत्तराखंड के रहने वाले हैं और आपको अपनी जमीन से संबंधित विवरण निकालने की आवश्यकता पड़ती है तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है।

Bhulekh Uttarakhand Portal

क्योंकि यहाँ हम आपको देवभूमि उत्तराखंड भूलेख पोर्टल के बारे में संपूर्ण जानकारी जैसे उत्तराखंड भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे चेक करें, UK Bhulekh Portal Login एवं भूलेख उत्तराखंड मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें? इसकी पूरी जानकारी आज इस आर्टिकल में देने वाले हैं। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े।

Table of Contents

उत्तराखंड भूलेख खसरा खतौनी 2023 (Bhulekh Uttrakhand)

उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को भूमि संबंधी विवरण / लैंड रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए UK Bhulekh Portal को विकसित किया गया है। इस पोर्टल को Devbhoomi Bhulekh Portal के नाम से भी जाना जाता है। देवभूमि उत्तराखंड पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे भूमि संबंधित संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। सबसे खास बात की यह सुविधा बिल्कुल निशुल्क है।

भूलेख उत्तराखंड पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक / भूमि मालिक अपनी जमीन का रिकॉर्ड जैसे खसरा, खतौनी, भू नक्शा, भू अभिलेख, जमाबंदी नकल आदि आसानी से ऑनलाइन निकाल पाएंगे। भू नक्शा जमीन का मानचित्र (Map) होता है जो जमीन के सीमाओं एवं स्वामित्व को दर्शाता है। इस पोर्टल की मदद से आप अपनी जमीन संबंधी दस्तावेजों को डाउनलोड व प्रिंट भी कर पाएंगे। Uttarakhand Bhulekh Khasra Khatauni पोर्टल के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे पढ़ें।

Devbhoomi Uttarakhand Land Records Overview

पोर्टल का नामभूलेख उत्तराखंड पोर्टल
किसने लांच कियाउत्तराखंड सरकार
लाभार्थीराज्य के निवासी
उद्देश्यभूमि सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना
राज्यउत्तराखंड
वर्ष2023
सेवा का प्रकारऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bhulekh.uk.gov.in/

उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट

उत्तराखंड भू नक्शा पोर्टल

Bhu Naksha Map Uttrakhand: राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड में भूमि का नक्शा देखने के लिए भू नक्शा उत्तराखंड पोर्टल बनवाया गया है। इस पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं को राज्य के सभी जिलों में उपलब्ध कराया जा रहा है। यदि आपको उत्तराखंड में अपने खेत, प्लॉट व जमीन के नक्शे की आवश्यकता पड़ती है तो आप उत्तराखंड भू नक्शा (bhunaksha.uk.gov.in) पोर्टल पर विजिट करके अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी पूरी डिटेल्स जानने के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल को पढ़ सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

उत्तराखंड भू नक्शा कैसे देखें

भूलेख उत्तराखंड पोर्टल का उद्देश्य क्या है?

उत्तराखंड सरकार द्वारा Bhulekh Uttrakhand (UK) पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के निवासियों को भूमि से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने की सुविधा ऑनलाइन प्रदान करना है। ताकि राज्य के नागरिकों को अपनी जमीन संबंधी विवरण व दस्तावेजों को प्राप्त करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता ना पड़े। क्योंकि सरकारी कार्यालयों में जाने के बाद नागरिकों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका काम समय पर नहीं होता और उनके पैसे भी खर्च हो जाते हैं। इसलिए राज्य सरकार ने उत्तराखंड भूलेख पोर्टल का निर्माण करवाया है।

उत्तराखंड के जिन भी नागरिकों को भूमि संबंधी जानकारी जैसे खसरा, खतौनी, जमाबंदी नकल, भू नक्शा आदि की जरूरत पड़ेगी वह घर बैठे आसानी से अपने मोबाइल व लैपटॉप के माध्यम से इन सभी जानकारियों को ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इससे सरकारी दफ्तरों व तहसीलों में काम का दबाव कम होगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले जमीन संबंधी विवादों को भी रोका जा सकेगा और लोग जागरूक हो सकेंगे। जिससे कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे की जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएगा। क्योंकि इस ऑनलाइन प्रणाली के जरिए भूमि का संपूर्ण रिकॉर्ड सरकार के पास सुरक्षित रहता है।

देवभूमि उत्तराखंड भूलेख पोर्टल के लाभ (Benefits)

  • उत्तराखंड सरकार द्वारा UK Bhulekh Portal को राज्य के लोगों की सुविधा के लिए बनवाया गया है।
  • इस पोर्टल का नाम राज्य के सभी जिलों के लोग उठा सकते हैं।
  • भूलेख उत्तराखंड पोर्टल पर राज्य के भूमि का संपूर्ण रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है।
  • अब राज्य के किसी भी नागरिक को भूमि से संबंधित जानकारी के लिए इधर-उधर भटकने व परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
  • अब आप भूलेख उत्तराखंड पोर्टल पर विजिट करके आसानी से अपने जमीन संबंधी विवरण जैसे खसरा, खतौनी, जमाबंदी नकल आदि ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।
  • Devbhoomi Uttrakhand Bhulekh पोर्टल के जरिए नागरिकों को जमीन के दस्तावेजों को डाउनलोड व प्रिंट करने की भी सुविधा मिल जाती है।
  • उत्तराखंड भूलेख पोर्टल के शुरू होने से अब राज्य सरकार एवं लोगों के बीच पारदर्शिता आएगी और इससे भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा।
  • भूमि से संबंधित संपूर्ण विवरण ऑनलाइन उपलब्ध होने से नागरिकों के समय एवं पैसे की भी बचत होगी। 
  • इससे आम नागरिक जागरूक होंगे और अपने जमीन संबंधी विवरण स्वयं निकाल पाएंगे।

उत्तराखंड के जिलों की सूची जहाँ लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है

क्र.सं.जिलों के नाम
1अल्मोड़ा (Almora)
2बागेश्वर (Bageshwar)
3चमोली (Chamoli)
4चम्पावत (Champawat)
5देहरादून (Dehradun)
6हरिद्वार (Haridwar)
7नैनीताल (Nainital)
8पूरी गढ़वाल (Pauri Garhwal)
9उत्तरकाशी (Uttarkashi)
10रुद्रप्रयाग (Rudraprayag)
11टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal)
12उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar)
13पिथौरागढ़ (Pithoragarh)

भूलेख उत्तराखंड खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें

Uttarakhand Bhulekh Khasra Khatauni: उत्तराखंड राज्य के ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जो अपनी जमीन से जुड़े विवरण ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं वह उत्तराखंड भूलेख पोर्टल पर जाकर आसानी से अपने खेत व जमीन का खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको निचे दिए गए एक एक स्टेप्स को अच्छे से फॉलो करना है।

स्टेप 1. bhulekh.uk.gov.in वेबसाइट पर जाएं

उत्तराखंड में खाता खतौनी ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले आपको Bhulekh Uttrakhand के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद इसका होम पेज ओपन होगा।

स्टेप 2. Public ROR विकल्प का चयन करें

भूलेख यूके पोर्टल के होम पेज पर जाने के बाद आपको Public ROR का एक विकल्प दिखाई देगा। अपने जमीन का विवरण चेक करने के लिए इस विकल्प का चयन करें।

Step 3. जनपद, तहसील और गांव को चुने

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको निम्न विवरणों को दर्ज करना होगा।

  • जनपद चुने – यहां आपको सबसे पहले अपने जनपद का चयन करना है।
  • तहसील चुने – अब आपको अपने तहसील का चुनाव करना होगा।
  • ग्राम चुने – तहसील का चुनाव करने के बाद आप ग्राम के लिस्ट पर चले जाएंगे। यहां आप अपना गांव चुने।
  • इन सभी विकल्पों का चयन करने के बाद आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

स्टेप 4. खसरा/गाटा संख्या का विकल्प चुने

अब यहां आपके सामने खसरा खतौनी ऑनलाइन निकालने के लिए कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से आपको पहला विकल्प “खसरा/गाटा संख्या द्वारा” पर जाना है। फिर खसरा संख्या भर कर खोजें के विकल्प पर क्लिक कर दें।

स्टेप 5. उद्धरण देखें के विकल्प पर क्लिक करें

अपनी जमीन का खसरा/गाटा संख्या भरकर सर्च करने के बाद उसकी लिस्ट ओपन होगी। इसे सिलेक्ट करके आपको उद्धरण देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।

स्टेट 6. भूलेख उत्तराखंड खसरा खतौनी चेक करें

जैसे ही आप उद्धरण देखें पर क्लिक करेंगे आपके सामने जमीन का खाता विवरण जैसे भूमि के मालिक का नाम, भूलेख खसरा खतौनी की जानकारी खुलकर आ जाएगी। आप यहाँ सम्पूर्ण विवरण चेक कर सकते है।

भूलेख उत्तराखंड पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • Bhulekh Uttrakhand Portal Login करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तराखंड भूलेख के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस पोर्टल के होम पेज पर आपको लॉगइन करने के लिए निम्न विकल्प दिखाई देंगे –
  • बोर्ड ऑफ रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगिन
  • डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगिन
  • Tehsil एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगिन
  • Tehsil म्यूटेशन लॉगिन
  • Tehsil रिपोर्ट लॉगिन
  • स्वामित्व यूजर लॉगइन
  • डिस्ट्रिक्ट विलेज मैपिंग लॉगिन
  • आपको इन सभी विकल्पों में से अपने आवश्यकता अनुसार किसी भी विकल्प का चयन कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुलेगा। जिसमें आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप उत्तराखंड भूलेख पोर्टल पर लॉगइन कर पाएंगे।

Devbhoomi Uttrakhand Bhulekh मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें

उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के लोगों को भूलेख उत्तराखंड पोर्टल की सभी सुविधाएं Bhulekh Uttrakhand App के जरिए भी प्रदान की जा रही है। यदि आप इस मोबाइल ऐप के द्वारा देवभूमि उत्तराखंड खाता खतौनी (Devbhoomi Uttrakhand Land Records) प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। भूलेख उत्तराखंड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है –

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • अब आप सर्चबार में भूलेख उत्तराखंड (UK Bhulekh) लिखकर सर्च करें।
  • अब आपको कई सारे संबंधित ऐप दिखाई देगें। यहाँ आपको सबसे पहले वाले ऐप का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने भूलेख ऐप की डिटेल्स ओपन हो जाएगी।
  • अब यहां आपको Install के बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर Bhulekh Uttrakhand App डाउनलोड व इंस्टॉल हो जाएगा।
  • इंस्टॉल होने के बाद आप इसे ओपन करके इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Conclusion (निष्कर्ष)

प्रिय मित्रों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको भूलेख उत्तराखंड पोर्टल 2023 एवं देवभूमि उत्तराखंड खाता खतौनी के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। इस लेख को पढ़ने के बाद आप उत्तराखंड में अपने जमीन से संबंधित विवरण आसानी से ऑनलाइन निकाल पाएंगे। उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी अवश्य शेयर करेंगे। धन्यवाद!

FAQ – Bhulekh Uttarakhand Portal 2023

प्रश्न 1. उत्तराखंड में खाता खतौनी कैसे देखें?

उत्तर: उत्तरखंड में खाता खतौनी देखने के लिए आपको भूलेख उत्तराखंड पोर्टल पर जाना होगा। जहाँ आपको कुछ प्रक्रिया को फॉलो करना होता है जिसकी पूरी डिटेल्स इस आर्टिकल में दी गयी है।

प्रश्न 2. उत्तराखंड भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर: देवभूमि उत्तराखंड भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट bhulekh.uk.gov.in है।

Leave a Comment