Atal Pension Yojana in Hindi | अटल पेंशन योजना आवेदन फॉर्म | एपीवाई डिटेल्स इन हिंदी | अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर |
atal pension yojana 2023: दोस्तों हर किसी की इच्छा होती है, कि उनका रिटायरमेंट जीवन (बुढ़ापा) अच्छा व्यतीत हो, क्यूंकि महंगाई के इस दौर में हमारे पास रिटायर्मेंट के लिए आय का स्रोत होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, जिससे हम वृद्धावस्था में अपने रोजमर्रा के खर्चों को पूरा कर सके, क्यूंकि बुढ़ापा एक ऐसा समय है, जिसके लिए हम यदि शुरू से ही थोड़ी-थोड़ी बचत नहीं करेंगे, तो 60 से अधिक उम्र में आने के बाद हमें काफी परेशानी होने वाली है।

सरकार द्वारा इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए Atal Pension Yojana की शुरुआत की गई है, जिससे आम नागरिक युवावस्था से ही इस योजना में थोड़ा – थोड़ा जमा करके अपना बुढ़ापा अच्छा कर सकते है। यदि आप शुरू से अपना सही निवेश करेंगे तो आपको वृद्धावस्था में किसी से मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों के लिए Atal Pension Yojana एक वरदान से कम नही है। आज हम आपको अटल पेंशन योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारियां देने वाले है ताकि इस योजना का लाभ उठाकर आप भी अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर सकें। यहाँ हम आपको अटल पेंशन योजना क्या है, अटल पेंशन योजना के लाभ, जरुरी दस्तावेज, APY Chart आदि के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है इसलिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
Atal Pension Yojana 2023
अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार द्वारा मई 2015 में शुरू किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को रिटायरमेंट के बाद भी तय राशि देकर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत, सरकार लाभार्थी को रिटायर होने के बाद भी नियमित आय के रूप में पेंशन प्रदान करती है। 18 से 40 वर्ष के बीच के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते है। APY योजना के अंतर्गत लाभार्थी की मृत्यु होने के बाद भी लाभार्थी के परिवार वालों को APY Scheme का लाभ मिलता रहता है।
Atal Pension Yojana Overview 2023
योजना | अटल पेंशन योजना |
शुरुआत | वर्ष 2015 |
किसकी योजना है | केंद्र सरकार की। |
लाभार्थी | असंगठित क्षेत्र के लोग। |
उद्देश्य | पेंशन प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jansuraksha.gov.in/ |
अटल पेंशन योजना आवेदन फॉर्म | यहां क्लिक करें। |
अटल पेंशन योजना क्लेम फॉर्म | यहां क्लिक करें। |
अटल पेंशन योजना के लाभ (Benefits)
- एपीवाई योजना (APY Yojana) में निवेश करने से लाभार्थी को रिटायर्ड होने के बाद सरकार की तरफ से पेंशन दी जाती है, जिससे आप स्वयं का ख़र्चा उठा सकते है और आपको किसी पर भी आश्रित होने की जरूरत नही पड़ेगी।
- इस योजना के द्वारा रिटायरमेंट के बाद भी आपकी आय बनी रहती है।
- अटल पेंशन योजना मृत्यु होने पर (पेंशन धारक की) हर महीने पेंशन की राशि लाभार्थी की पत्नी को और पत्नी के बाद बच्चे को दी जाती है।
- अटल पेंशन योजना में सरकार भी अपना अंशदान देती है जिसके फलस्वरूप आपको रिटायर्ड होने के बाद प्रत्येक महीने पेंशन प्राप्त होता है।
- इस योजना के अंतर्गत पेंशन की राशि आपके द्वारा किये गए निवेश और आपकी उम्र पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति ने 18 साल की उम्र में इस योजना को लिया है तो उसे हर महीने 210 रुपयों का निवेश करना होगा एवं रिटायर होने के पश्चात यानी 60 साल की उम्र से लाभार्थी को 5000 रुपये महीने का पेंशन मिलेगा। जितना जल्दी आप इस योजना से जुड़ते है उतना ही ज्यादा आपको लाभ भी प्राप्त होता है।
- Atal Pension Scheme के तहत अधिकतम 5000 रुपये और न्यूनतम 1000 रुपयों की मासिक पेंशन राशि दी जाती है।
- इस योजना के अंतर्गत आपको 60 साल की आयु तक प्रीमियम भरना होता है। 60 वर्ष के पश्चात आपको हर महीने पेंशन मिलता है।
- अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ लेना वाला मूल भारतीय हो।
- लाभार्थी की आयु 18 से 40 साल होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ वही ले सकते है जो इनकम टैक्स स्लैब से बाहर है।
- इस योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त करने हेतु आपको न्यूनतम वर्षों तक निवेश करना पड़ता है।
- जो लोग सरकारी कर्मचारी है अथवा पहले से ही EPF / ECS जैसी योजनाओं का लाभ उठा रहे है, उन्हें Atal Pension Scheme का लाभ नही मिलेगा।
अटल पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक के पास बैंक खाता होना चाहिए और बैंक अकॉउंट, आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- आयु प्रमाण पत्र
- एड्रेस प्रूफ
APY Scheme Premium Chart
अगर आप भी APY Scheme के अंतर्गत पेंशन योजना लेना चाहते है तो नीचे हम आपको Atal Pension Yojana Premium Chart के बारे में बताने वाले है ताकि आप स्वयं ही इस योजना के लिए लगने वाली मासिक प्रीमियम की राशि के बारे में पता लगा सके। बहुत सारे लोग अटल पेंशन योजना केलकुलेटर के बारे में भी जानना चाहते है। अतः नीचे दी गई सूची में 18 से 40 साल तक कि उम्र के लिए लगने वाले मासिक किश्त के बारे में बताया गया है:
पेंशन योजना लेते समय की आयु | योगदान के साल | मासिक पेंशन राशि1000/- | मासिक पेंशन राशि2000/- | मासिक पेंशन राशि3000/- | मासिक पेंशन राशि 4000/- | मासिक पेंशन राशि5000/- |
---|---|---|---|---|---|---|
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 184 | 230 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
एपीवाई का संचालन
भारत सरकार की प्रतिष्ठित योजना अटल पेंशन का सञ्चालन पेंशन निधि विनियमकीय एवं विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सब्सक्राइबर्स (अभिदाता) का नामांकन के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) का उपयोग किया जा रहा है।
अटल पेंशन योजना में शामिल होने की तिथि
अटल पेंशन योजना में 18 वर्ष से 40 वर्ष का कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है, यानि सब्सक्रिप्शन ले सकता है। इसमें 18 वर्ष के व्यक्ति को प्रीमियम कम आता है, और 19 वर्ष की उम्र वाले को ज्यादा। इस प्रकार जैसे – जैसे उम्र अधिक होती है, प्रीमियम बढ़ता जाता है। प्रीमियम राशि 60 वर्ष की उम्र तक देनी होती है। इस प्रकार 60 वर्ष पुरे होने के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाता है।
इस प्रकार आज के आर्टिकल में हमने आपको अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) से जुड़ी हर तरह की जानकारियां देने की कोशिश की है। यहाँ हमने आपको अटल पेंशन योजना क्या है (Atal Pension Yojana in Hindi), अटल पेंशन योजना के लाभ, जरुरी दस्तावेज, APY Chart आदि के बारे में बताया है। उम्मीद करते है कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा।
अटल पेंशन योजना फॉर्म
अटल पेंशन योजना का फॉर्म आप जन सुरक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। आप योजना से संबधित नोटिफिकेशन, आवेदन फॉर्म एवं FAQ आदि इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले जन धन से जन सुरक्षा की आधिकारिक वेबसाइट jansuraksha.gov.in पर जाना होगा।
- इसके होम पेज पर आपको कहीं विकल्प दिखाई देंगें, आप यहां पर फॉर्म विकल्प पर क्लिक करें।

- अगली स्क्रीन पर आपको तीन विकल्प सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन स्कीम विकल्प दिखाई देंगें। आप यहां पर अटल पेंशन योजना के विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आप पुनः अगले पेज पर चले जायेंगे, यहां पर आपको अटल पेंशन आवेदन फॉर्म एवं अटल पेंशन क्लेम फॉर्म विकल्प दिखाई देंगे।

- आप आवेदन फॉर्म / क्लेम फॉर्म पर क्लिक करें, इस प्रकार आपकी स्क्रीन पर इसकी पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
- इस प्रकार आप जन धन से जन सुरक्षा पोर्टल से अटल पेंशन का आवेदन फॉर्म व क्लेम फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।
AQ: Atal Pension Yojana
प्रश्न 1. APY को समय से पहले कैसे बंद कर सकते है?
उत्तर: आप चाहें तो APY को मैच्यूरिटी से पहले भी बंद कर सकते है। इसके लिए आपको उस बैंक या बीमा कंपनी में जाना होगा, जहाँ से आपने अटल पेंशन योजना ली हुई है और APY Closure Form भरकर जमा कर दें। इसके 10-15 दिनों के अंदर आपके द्वारा जमा किया पैसा आपके खाते में आ जाता है।
प्रश्न 2. क्या अटल पेंशन स्कीम चलने के दौरान प्रीमियम राशि को अपग्रेड किया जा सकता है?
उत्तर: जी हाँ ! बिल्कुल आप अपने संबंधित बैंक में जाकर प्रीमियम की राशि को अपग्रेड कर सकते है। आप साल में एक बार ऐसा कर सकते है, इसके लिए APY Scheme में प्रावधान दिया गया है।