DSC Pay Slip Download: भारत सरकार द्वारा Defence Service Cops (DSC) मैं तैनात कर्मचारियों की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल dsc.gov.in बनवाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से डीएससी कर्मचारी अपने मासिक वेतन पर्ची डाउनलोड, form 16, ऋण विवरण, छुट्टी के लिए आवेदन जैसी अन्य कई सारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस पोर्टल के लांच होने से अब डीएससी आर्मी कर्मचारियों को DSC Pay Slip PDF निकालने के लिए किसी सरकारी विभाग के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए डीएससी कर्मचारियों को सबसे पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के पश्चात उन्हें एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। जिसका इस्तेमाल वह dsc.gov.in Portal Login करने के लिए कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप Army DSC Pay Slip PDF Download कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको DSC Pay Slip 2023 से संबंधित अन्य सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करेंगे।
DSC Pay Slip 2023 (dsc.gov.in)
रक्षा विभाग द्वारा रक्षा सेवा कोर (Defence Service Corps) से संबंधित सभी सेवाओं को DSC सैनिकों तक आसानी से पहुंचाने के लिए Pay Account Office पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल को डीएससी के सेवारत कर्मचारियों को मासिक वेतन पर्ची से लेकर सभी प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है। ताकि डीएससी कर्मचारी कहीं से भी कभी भी अपना DSC Salary Slip PDF Download एवं छुट्टी के लिए आवेदन कर सकें।
इस पोर्टल के माध्यम से DSC Army अपना मासिक वेतन पर्ची, फॉर्म 16, ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन, AFPP फंड सदस्यता में बदलाव, चॉइस पोस्टिंग सुरक्षा अवर्गीकृत सूचना प्रसार आदि से संबंधित सेवाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। पहले कर्मचारियों को इन सभी सेवाओं के लिए सरकारी विभाग या कार्यालय जाना पड़ता था। लेकिन अब सरकार द्वारा सभी सुविधाएं उन्हें आधुनिक तरीके से ऑनलाइन प्रदान की जा रही है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना ना पड़े।
DSC सैलरी स्लिप डाउनलोड के कुछ संक्षिप्त विवरण
आर्टिकल का नाम | DSC Pay Slip 2023 (dsc.gov.in Login) |
विभाग | रक्षा मंत्रालय |
लाभार्थी | डीएससी कर्मचारी |
उद्देश्य | DSC कर्मचारयों को विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन प्रदान करना। |
वर्ष | 2023 |
वेतन पर्ची डाउनलोड | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | dsc.gov.in |
DSC Pay Slip PDF Download कैसे करे
बहुत से ऐसे सैनिक है जिन्हें DSC Salary Slip Kaise Nikale या DSC सैलरी स्लिप डाउनलोड कैसे किया जाता है? इसके बारे में जानकारी नहीं है इसलिए यहां हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- DSC Pay Slip Download करने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट dsc.gov.in पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको Login का एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
- लॉगइन पर क्लिक करने के बाद आपको ड्रॉपडाउन मैन्यू में से Individual Login या Army Login के विकल्प पर क्लिक करना है।

- अब अगले पेज पर कर्मचारी नागरिक को अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड एंटर करके लॉगइन का बटन दबा देना है।

- पोर्टल में लॉगिन होने के पश्चात आपको View Quarterly Statement के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज पर आपको DSC वेतन पर्ची डाउनलोड करने के लिए Month का चयन करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- सबमिट करते ही आपके स्क्रीन पर DSC Pay Slip PDF खुलकर आ जाएगा।
- अब आप इस पीडीएफ को डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
- इस प्रकार आप ऑफिशियल पोर्टल के द्वारा आसानी से DSC सैलरी स्लिप पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
DSC Pay Slip Login करने की प्रक्रिया
dsc.gov.in Portal का लाभ उठाने के लिए डीएससी कर्मचारियों को सबसे पहले पोर्टल पर लॉगइन करना होगा जिसकी पूरी प्रक्रिया हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बता दी है। कृपया आप इन Steps को फॉलो करें –
- DSC Payslip Login करने के लिए सबसे पहले कर्मचारी नागरिक को इसके ऑफिशियल वेबसाइट dsc.gov.in पर जाना होगा।
- अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login के सेक्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Individual Login या Army Login के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब एक लॉगइन पेज खुलेगा जिसमें आपको आर्मी संख्या और पासवर्ड दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर दिए गए Login के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप आसानी से पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।
- लॉगइन करने के बाद DSC कर्मचारी इस पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
Password Reset करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद आपके समक्ष वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको Login के सेक्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको आर्मी लॉगइन विकल्प का चयन करना है।
- इसके पश्चात एक लॉगइन पेज खुलेगा, जिसमें आपको लॉगइन बटन के नीचे दिखाई दे रहे Forgot Password पर क्लिक करना है।

- अब अगले पेज पर आपको यूजरनेम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करके Send OTP पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को यहां दर्ज करके आपको OTP वेरीफाई कर लेना है।
- ओटीपी वेरीफाई होने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना न्यू पासवर्ड सेट कर लेना है।
- इस प्रकार आपका पासवर्ड रिसेट हो जाएगा और आप अपने नए पासवर्ड के साथ पोर्टल पर लॉगइन कर पाएंगे।
DSC Monthly Pay Slip Grade Pay
Name Of Post | Pay Band | Grade Pay | Military service pay | cash in hand approx |
सिपाही | 5,200-20,200 | 1,800 | 2000 | 25,000 |
लॉयन्स नैक | 5,200-20,200 | 2,000 | 2000 | 30,000 |
नैक | 5,200-20,200 | 2,400 | 2000 | 35,000 |
हवलदार | 5,200-20,200 | 2,800 | 2,000 | 40,000 |
नायब सूबेदार | 9,300-34,800 | 4,200 | 2,000 | 45,000 |
सूबेदार | 9,300-34,800 | 4,600 | 2,000 | 50,000 |
सूबेदार मेजर | 9,300-34,800 | 4,800 | 2,000 | 65,000 |
लेफ्टिनेंट | 15,600-39,100 | 5,400 | 6,000 | 68,000 |
कप्तान | 15,600-39,100 | 6,100 | 6,000 | 75,000 |
मेजर | 15,600-39,100 | 6,600 | 6,000 | 1,00,000 |
लेफ्टिनेंट कर्नल | 34,400-67,000 | 8,000 | 6,000 | 1,12,000 |
कर्नल | 34,400-67,000 | 8,700 | 6,000 | 1,30,000 |
ब्रिगेडियर | 34,400-67,000 | 8,900 | 6,000 | — |
मेजर जनरल | 34,400-67,000 | 10,000 | — | — |
लेफ्टिनेंट जनरल | 67,000-79,000 | — |
DSC वेतन पर्ची से संबंधित कुछ प्रश्न और उत्तर
प्रश्न 1. DSC का Full Form क्या है?
उत्तर. DSC का फुल फॉर्म Defence Service Corps (रक्षा सेवा कोर) है।
प्रश्न 2. क्या मैं DSC Pay Slip ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता हूं?
उत्तर. जी हां! आप इसके आधिकारिक वेबसाइट dsc.gov.in पर Login करके डीएससी सैलरी स्लिप पीडीएफ ऑनलाइन आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Pradhan mantri Kaushal Vikas Yojana